गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में 29 मार्च को अहमदाबाद में मुकाबला खेला गया। गुजरात ने इस सीजन में अपनी पहली जीत 36 रन से हासिल की। साथ ही, मुंबई ने लगातार दूसरी हार झेली है। मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी कर MI को 197 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई की टीम ने इसके जवाब में 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 160 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद, हम आपको पॉइंट्स टेबल का नवीनतम हाल बताते हैं:
GT vs MI: जीत के बाद गुजरात टाइटंस तीसरे स्थान पर पहुंची
गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद दो मैचों में एक जीत, दो अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। मुंबई इंडियंस लगातार दो हार के साथ 9वें स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले पायदान पर है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चार अंक प्राप्त किए हैं और पहले स्थान पर है, उनका नेट रन रेट 2.266 है। लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे स्थान पर है और दो मैच जीतकर दो अंक है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स 2-2 अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
IPL 2025 Points Table: मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 2.266 | ||
2 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.963 | ||
3 | गुजरात टाइटंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.625 | ||
4 | पंजाब किंग्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.550 | ||
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.371 | ||
6 | सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.128 | ||
7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.308 | ||
8 | चेन्नई सुपर किंग्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -1.013 | ||
9 | मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.163 | ||
10 | राजस्थान रॉयल्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.882 |