8 अप्रैल मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में आईपीएल 2025 का 22वां मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई को 18 रनों से अपने घर पर हराया है। यह चेन्नई सुपर किंग्स की जारी सीजन में लगातार तीसरी हार है।
पंजाब किंग्स जारी पाॅइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंची
इस जीत के बाद पंजाब किंग्स जारी पाॅइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स आठवें स्थान पर खिसक गई है। पंजाब ने इस जीत के बाद चार मैचों में तीन जीत और एक हार के बाद कुल 6 अंक प्राप्त किए हैं और उसका नेट-रनरेट +0.289 है। सीएसके का नेट-रनरेट -0.010 है। पंजाब ने बेहतर रनरेट की वजह से बराबर अंक वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवें स्थान पर धकेल दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर कायम
दिल्ली कैपिटल्स इस समय तीन मैचों में जीत की हैट्रिक लगाकर जारी सीजन की पाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। दिल्ली इस समय पहले स्थान पर बनी हुई है, दिल्ली का नेट-रनरेट +1.257 है। गुजरात टाइटंस चार मैचों में तीन जीत हासिल करके 6 अंक और +1.031 रन-रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
आरसीबी 6 अंक और +1.015 रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस समय 10वें स्थान पर हैं। उसके पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के बाद, उसका नेट-रनरेट -1.629 है और उसके पास दो अंक हैं।
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +1.257 | ||
2 | गुजरात टाइटंस | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +1.031 | ||
3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +1.015 | ||
4 | पंजाब किंग्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.289 | ||
5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | +0.078 | ||
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.056 | ||
7 | राजस्थान रॉयल्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.185 | ||
8 | मुंबई इंडियंस | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -0010 | ||
9 | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -0.889 | ||
10 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.629 |