17 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से मैच जीता। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि उनके सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस ने शानदार उपलब्धि हासिल की
इस जीत से मुंबई इंडियंस ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। MI ने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में 53 मैच जीते हैं। वह आईपीएल में एक ही वेन्यू में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है, साथ ही उनके साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है जिन्होंने ईडन गार्डन में 53 मुकाबले जीते हैं।
MI ने आईपीएल ट्रॉफी पांच बार जीती है।वानखेड़े स्टेडियम में टीम ने अपनी छाप छोड़ी है, भले ही उनके आंकड़े बाकी वेन्यू में उतने अच्छे नहीं रहे हों। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने चेपॉक स्टेडियम में 51 मुकाबले जीते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जो एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 43 मैच जीते हैं, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 37 मैच खेले हैं।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अभी तक सात मैचों में तीन जीत हासिल की हैं
मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले हैं, जिसमें से चार में हार और 3 में जीत दर्ज की है। MI आईपीएल 2025 की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और उसके छह अंक हैं।
अगर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह पक्की करनी है तो उन्हें यहां से सभी मैच जीतने होंगे। टीम ने शुरू में बुरा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं और आगामी मुकाबलों में भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।