इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हमेशा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 की इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती थी।
ध्यान दें कि सनराइजर्स को आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और तमाम प्रशंसकों का दिल जीता था। टीम अब आगामी सीजन की ट्रॉफी भी जीतना चाहेगी।
हालांकि श्रेयस अय्यर को आगामी सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए देखा जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान वेंकटेश अय्यर होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का शेड्यूल आज 16 फरवरी को घोषित किया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को आगामी सीजन का पहला मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है। कोलकाता के ईडन गार्डन में यह मैच खेला जाएगा।
आईपीएल 2025 के लिए यह रही कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम:
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रामंदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डि कॉक, रहमानुल्ला गुरबाज़, एनरिच नॉर्टजे, अंगकृष राघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन।
कोलकाता नाइट राइडर्स के घर के मुकाबले का शेड्यूल
तारीख |
मुकाबले |
वेन्यू | समय (IST) |
---|---|---|---|
मार्च 22 | केकेआर बनाम आरसीबी | कोलकाता | 7:30 PM |
अप्रैल 3 | केकेआर बनाम एसआरएच | कोलकाता | 7:30 PM |
अप्रैल 6 | केकेआर बनाम एलएसजी | कोलकाता | 3:30 PM |
अप्रैल 21 | केकेआर बनाम जीटी | कोलकाता | 7:30 PM |
अप्रैल 26 | केकेआर बनाम पीबीकेएस | कोलकाता | 7:30 PM |
मई 4 | केकेआर बनाम आरआर | कोलकाता | 3:30 PM |
मई 7 | केकेआर बनाम सीएसके | कोलकाता | 7:30 PM |
कोलकाता नाइट राइडर्स के घर से बाहर के मुकाबलों का शेड्यूल
तारीख |
मुकाबले |
वेन्यू | समय (IST) |
---|---|---|---|
मार्च 26 | केकेआर बनाम आरआर | गुवाहटी | 7:30 PM |
मार्च 31 | केकेआर बनाम एमआई | मुंबई | 7:30 PM |
अप्रैल 11 | केकेआर बनाम सीएसके | चेन्नई | 7:30 PM |
अप्रैल 15 | केकेआर बनाम पीबीकेएस | न्यू चंडीगढ़ | 7:30 PM |
अप्रैल 29 | केकेआर बनाम डीसी | दिल्ली | 7:30 PM |
मई 10 | केकेआर बनाम एसआरएच | हैदराबाद | 7:30 PM |
मई 17 | केकेआर बनाम आरसीबी | बैंगलुरु | 7:30 PM |