मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आईपीएल 2025 के 20वें मैच में आमने-सामने होंगी। 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। मैच के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर सबका ध्यान रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट कोहली का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमकर बोला है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 पारियों में विराट कोहली ने 913 रन बनाए हैं। उस समय उनका औसत स्ट्राइक रेट 127.33 और औसत 30.43 का रहा है। विराट कोहली ने MI के खिलाफ पांच अर्धशतक लगाए हैं, उनका सर्वोच्च स्कोर 92* है। अब कोहली एक बार मुंबई के खिलाफ बल्ले से आग उगलना चाहेंगे।
यहां विराट कोहली का एमआई के खिलाफ आंकड़े देखें
पारी- 34
रन- 913
सर्वोच्च स्कोर- 92*
औसत- 30.43
स्ट्राइक रेट- 127.33
अर्धशतक- 5
दोनों टीमों को पिछले मैच में हार मिली
मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडन मार्करम की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। मुंबई के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट लिए।
मुंबई को लक्ष्य का पीछा करते समय शुरुआती झटके लगे और टीम मुश्किल में पड़ गई, लेकिन सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालाँकि, तिलक वर्मा चेज के दौरान स्लो खेले और अंत में उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। पांड्या 28* (16) ने उम्मीदों को जीवंत रखा, लेकिन अंत में वे भी टीम को जीत नहीं दिला सके।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस से हार गया। बेंगलुरु की धीमी पिच पर मोहम्मद सिराज ने अपनी पिछली टीम को तहस-नहस कर दिया और तीन विकेट हासिल किए। लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा और टिम डेविड ने उपयोगी पारी खेली और टीम को 169-8 के स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन गुजरात के लिए यह स्कोर पर्याप्त नहीं था। गुजरात ने कमजोर शुरुआत की, लेकिन जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड ने साई सुदर्शन की शुरुआत को भुनाते हुए टीम को जीत दिलाई।