गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबलों के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। टूर्नामेंट को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब यह 17 मई से फिर से शुरू हो रहा है।
शुभमन गिल ने अभ्यास शुरू किया
गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शुभमन को नेट्स में जमकर अभ्यास करते देखा गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का यह वीडियो है। अपने टीम के साथियों के साथ सलामी बल्लेबाज को एक और वीडियो में फुटबॉल खेलते हुए भी देखा गया।
वीडियो यह रही:
Shubman: “Aaya, aaya?”
Admin: “Content toh sahi aa gaya!” 🔥😆📸 pic.twitter.com/KRRwoy5qg5— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 14, 2025
Visual poetry ft. Skipper Gill! 😮💨⚡ pic.twitter.com/nh5wKQlhap
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 13, 2025
अब तक शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑरेंज कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं। शुभमन गिल ने जारी सीजन में 11 पारी में 50 के ऊपर का औसत और 152.55 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस टीम भी यही चाहेगी कि बचें हुए मुकाबलों में भी कप्तान धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मैच विनिंग पारी खेलें।
शुभमन गिल के अलावा, उनके ओपनिंग पॉर्टनर साई का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है; उन्होंने 11 पारी में 509 रन बनाए हैं, 46.27 के औसत से और 153 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 16 अंक के साथ पहले स्थान पर है और 11 मैच में आठ में जीत दर्ज की है। टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए बस एक और जीत चाहिए।
गुजरात टाइटंस का अगला मैच 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा, उसके बाद 22 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेंगे। 25 मई को, फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।