सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के 61वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। टीम ने 18.2 ओवरों में 206 रन के लक्ष्य का पीछा किया। हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई, जिन्होंने 20 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली।
लखनऊ के खिलाफ अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर एक महारिकॉर्ड बनाया था। अभिषेक आईपीएल इतिहास के इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 20 गेंदों से कम में चार बार अर्धशतक ठोका है।
अभिषेक शर्मा ने निकोलस पूरन की बराबरी की
अभिषेक शर्मा ने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंद, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2025 में 18 और 19 गेंद और पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। वह आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों पर चार बार अर्धशतक ठोकने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अब तक कोई ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था।
अभिषेक शर्मा ने निकोलस पूरन के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने आईपीएल में चार बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। वे पंजाब किंग्स के लिए एक बार और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तीन बार ऐसा कर चुके हैं। वहीं, ट्रैविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीन बार ऐसा किया है, जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन बार ऐसा किया है।
अभिषेक शर्मा 2024 से आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं
71 – निकोलस पूरन (510 गेंदें)
65 – अभिषेक शर्मा (431 गेंदें)
60 – रियान पराग (616 गेंदें)
56 – विराट कोहली (831 गेंदें)
52 – हेनरिक क्लासेन (496 गेंदें)
अभिषेक शर्मा ने 2024 से आईपीएल में 65 छक्के लगाए हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा है। वहीं, लिस्ट में निकोलस पूरन 71 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में 11 पारियों में 33.90 की औसत और 192.26 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं।