IPL 2025 को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा, जिसको लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। सभी टीमों ने इस सीजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
क्या आप जानते हैं कि IPL के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किए हैं
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे शक्तिशाली टीमों में से एक रही है। 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में उसका पिछला सीजन हालांकि बहुत अच्छा नहीं रहा था। वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी क्योंकि वह पांचवें स्थान पर रही थी। अब ऋतुराज गायकवाड़ की टीम क्वालिफाई करने के अलावा एक और खिताब जीतना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ख़िताब जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्होंने ये सभी खिताब जीते। हार्दिक पांड्या पिछले सीजन से मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन वहां उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा। मुंबई की टीम पिछले सीज़न में पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर थी।
चेन्नई सुपरकिंग्स फुल स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना , महेंद्र सिंह धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष।
मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कॉर्बिन बॉश और विग्नेश पुथुर