आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्रतिष्ठा इस मैच में दांव पर लगी होगी। मुंबई की टीम को जीत से कुछ भी मंजूर नहीं होगा। वहीं, हारने पर हैदराबाद का भी काम गड़बड़ हो जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए मुंबई अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
साथ ही, मुंबई इंडियंस को आने वाले तीन मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी अगर वे प्लेऑफ में प्रवेश करना चाहते हैं। हम आपको बताएंगे कि मुंबई इंडियंस का अगला तीन मैच किस टीम से होगा। मुंबई इंडियंस के लिए ये तीन मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं।
मुंबई इंडियंस बनाम एसआरएच, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच खेलेगी। मुंबई को यहां से प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें इस मैच को जीतना होगा, वो भी बड़े अंतर से। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।
MI vs CSK, वानखेड़े स्टेडियम, मैच 38
SRH के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अपने घर पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। 20 अप्रैल को यह मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हमेशा एक तीव्र प्रतिस्पर्धा होती है। यही कारण है कि मुंबई और चेन्नई प्लेऑफ में बने रहने के लिए हर संभव इस मैच को जीतना चाहेंगे।
SRH vs MI, मैच 41, राजीव गांधी स्टेडियम
मुंबई की टीम चेन्नई भिड़ने के बाद हैदराबाद जाएगी। 27 अप्रैल को वे सनराइजर्स हैदराबाद से राजीव गांधी स्टेडियम में खेलेगी। मुंबई की टीम भी इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। मुंबई के लिए ये सभी तीन मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में, हार्दिक एंड कम्पनी को इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी अगर वे प्लेऑफ में बने रहना चाहते हैं।