19 फरवरी से ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हुई थी। टूर्नामेंट में आठ टीम, बारह ग्रुप स्टेज मैच, दो सेमीफाइनल और फिर 9 मार्च को फाइनल मुकाबले के बाद चैंपियन टीम मिल गई है। दुबई में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। भारत ने आईसीसी का 7वां खिताब जीता और चैंपियंस ट्रॉफी को 12 साल बाद जीता।
भारत ने आईसीसी का 7वां खिताब जीता
फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए और डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट मिलाकर सर्वाधिक विकेट चटकाए। भारत ने 49 ओवरों में 252 रनों का पीछा कर 4 विकेट से जीत हासिल की। शानदार पारी खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद भारत और न्यूजीलैंड को प्राइज मनी में कितने रुपये मिले? साथ ही अवॉर्ड विनर्स की पूरी सूची देखें-
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेताओं की लिस्ट-
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: प्राइज मनी
क्रमांक | अवॉर्ड | प्राइज मनी |
1. | विजेता (भारत) | US $2.24 मिलियन (INR 20 करोड़) |
2. | उप-विजेता (न्यूजीलैंड) | US $1.12 मिलियन (INR 9.72 करोड़) |
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच
अवॉर्ड का नाम | विजेता |
प्लेयर ऑफ द मैच | रोहित शर्मा- 76 रन (83 गेंद) |
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
अवॉर्ड का नाम | विजेता |
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट | रचिन रवींद्र, 4 मैच- 263 रन |
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: सर्वाधिक रन
उपलब्धि | खिलाड़ी | रन |
सर्वाधिक रन | रचिन रवींद्र | 263 रन, 4 पारी, औसत – 65.75, स्ट्राइक रेट – 106.47, 100s – 2 |
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर
उपलब्धि | खिलाड़ी | स्कोर |
हाईस्ट व्यक्तिगत स्कोर | इब्राहिम जादरान | 146 गेंदों में 177 रन, इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर |
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: सर्वाधिक विकेट
उपलब्धि | खिलाड़ी | विकेट |
सर्वाधिक विकेट | मैट हेनरी | 10 विकेट, 4 पारी, औसत – 16.70, इकॉनमी- 5.32 |
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बेस्ट बॉलिंग फिगर
उपलब्धि | खिलाड़ी | बॉलिंग फिगर |
बेस्ट बॉलिंग फिगर | मैट हेनरी | 5/42 (8 ओवर) बनाम भारत, दुबई |
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: सर्वाधिक कैच
उपलब्धि | खिलाड़ी | कैच |
सर्वाधिक कैच | विराट कोहली | 7 कैच, 5 पारी |