आज 2 मई को भारतीय सरकार ने एक कठोर निर्णय लिया है। भारत ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई एक सप्ताह से अधिक समय बाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक भीषण आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
भारत ने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में प्रतिबंधित किया
भारत में बाबर, शाहीन और रिजवान का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों अकाउंट ब्लॉक होने का संदेश मिल रहा है, जिसमें लिखा है, ”भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।’’
भारत में पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और बासित अली के यूट्यूब अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट उपलब्ध हैं। माहिरा खान और पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए, अधिकांश जिनमें पर्यटक थे। भारत सरकार ने इस आतंकी हमले के बाद कई कड़े फैसले लिए, जिनमें से एक भड़काऊ और संवेदनशील सांप्रदायिक सामग्री फैलाने वाले पाकिस्तानियों के कई यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध भी शामिल है। कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के चैनलों पर भी कार्रवाई की गई है।
भारत में बाबर आजम के प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है
भारत में कई खिलाड़ियों की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस लिस्ट में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी शामिल हैं। फिलहाल, पाकिस्तानी खिलाड़ी 2025 में पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे हैं। हाल ही में भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 खेला जा रहा है, जिसमें कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीत लिया है।
बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में पेशेवर जालमी की ओर से खेल रहे हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान मुल्तान सुल्तान की कप्तानी कर रहे हैं।