भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया ने अपना पहला और दूसरा टी20 मैच जीता था। इंग्लैंड ने तीसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में खुद को बनाए रखा।
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में 26 रन से जीत हासिल की थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से कहर मचा दिया था। पहली पारी के बाद लगता था कि टीम इंडिया जीत जाएगी।
लेकिन टीम इंडिया इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। कमाल की गेंदबाजी कर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने टीम इंडिया को जीत से एकदम दूर ले गए।
पुणे के MCA स्टेडियम के सभी रिकॉर्ड्स और आँकड़े
पुणे को भारत की दुर्लभ पिचों में से एक माना जाता है जो आम तौर पर टी20I मैचों में भी धीमी होती है। ऐसा ही शायद यहाँ भी हो।
खेले गए मैच | 4 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 2 |
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए मैच | 2 |
मैच टाई | 0 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 169 |
उच्चतम टीम टोटल स्कोर | 206 |
उच्चतम स्कोर जिसका सफलतापूर्वक पीछा किया गया | 158 |
IND vs ENG Players Battler (प्लेयर्स बैटल)
जोस बटलर बनाम अर्शदीप सिंह:
इस सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भारत के लिए एक चुनौती बन गए हैं। अर्शदीप सिंह को सफलतापूर्वक खेलते हुए उन्होंने अपना दबदबा बनाया है। अर्शदीप के खिलाफ बटलर ने 30 गेंदों में 44 रन बनाए हैं, जिसमें स्ट्राइक रेट 146.67 है।
मुख्य बात यह है कि अर्शदीप अब तक बटलर को आउट नहीं कर पाए हैं। भारत ने इस सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की है लेकिन बटलर एक चुनौती साबित हुए हैं।
संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर:
इस सीरीज में अभी तक भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन अपना प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वह लगातार तीन मैचों में आउट हुए हैं। आर्चर ने संजू को पूरी तरह से नियंत्रित कर रखा है और उन्हें रन बनाने से रोका है।
आर्चर के खिलाफ 15 गेंदों में संजू ने सिर्फ 8 रन बनाए हैं जिसमें स्ट्राइक रेट महज 53.33 है। साथ ही संजू को आर्चर के हाथों तीन बार आउट होना पड़ा है और उनका औसत 2.67 है।
ये दोनों मुकाबले आगे के मैचों में भी मैच का रुख मोड़ सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।