भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर की पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिहाज से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया जबकि दूसरे मैच में कंगारू टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।
हम इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आज आपको बताने जा रहे हैं। ये खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बदले हुए समय पर शुरू होगा। इसलिए इस मुकाबले का समय अभी जानकर नोट कर लीजिए क्योंकि अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो शायद आप एक दो सत्र का खेल मिस कर सकते हैं।
तीसरे टेस्ट मैच की टाइमिंग
भारतीय प्रशंसकों को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट को देखने के लिए सुबह बहुत जल्दी उठना होगा। गाबा में खेला जाने वाला तीसरा मैच सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। टॉस ठीक आधे घंटे पहले होगा यानी पांच बजकर 20 मिनट पर। बाकी दिन मुकाबला सीधे 5 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन टेस्ट की सेशन टाइमिंग
पहले दिन-टॉस: भारतीय समयानुसार सुबह 5:20 बजे।
खेल की शुरुआत: भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे ।
पहला सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे से सुबह 7:50 बजे ।
लंच ब्रेक: भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से सुबह 8:30 बजे।
दूसरा सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे।
चाय ब्रेक: भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से सुबह 10:50 बजे।
अंतिम सत्र: भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:50 बजे।
भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हुआ था। पहले दिन टॉस आधे घंटे पहले हुआ। शेष दिन मुकाबला सीधे 7 बजकर 50 पर शुरू हुआ। इसके बाद पिंक बॉल से दूसरा टेस्ट डे नाइट खेला गया। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। टॉस भी यहां आधे घंटे पहले हुआ था, यानी नौ बजे।