भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के खेल का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने खेल के दूसरे दिन के अंत तक अपनी पहली पारी में 164 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। इस मुकाबले में अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है।
स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 140 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने अपनी इस पारी के दौरान टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ शानदार प्रहार किया।
अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 57 रन बनाए जबकि युवा बल्लेबाज Sam Kontas ने 60 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 72 रन की पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस ने 49 रन बनाए जबकि विकेटकीपर एलेक्स केरी ने 31 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में चार विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट हासिल किए। आकाश दीप ने दो विकेट हासिल किए जबकि वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट हासिल किया।
यशस्वी जायसवाल 82 रन बनाकर रनआउट हुए
टीम इंडिया की ओर से चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा ने ओपनिंग की। भारतीय कप्तान हालांकि सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि केएल राहुल ने 24 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 82 रनों की रोमांचक पारी खेली। लेकिन एक गलत फैसले की वजह से यशस्वी जायसवाल को अपना विकेट खोना पड़ा।
नाइट वॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे आकाश दीप बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 6* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने 4* रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में अभी भी 310 रन से पीछे है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सभी विकेट खोकर 474 रन बनाए थे। दोनों टीमों के लिए खेल का तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।
pic.twitter.com/sNLurfpnit A mix-up in the middle! 😱 Yashasvi Jaiswal is run out for a superb 82 after a misunderstanding with Virat Kohli. #INDvsAUS #Cricket #KingKohli #AUSvIND #AUSvINDIA #INDvsAUS #INDvAUS #AUSvINDIA
— India Lens (@indialensnews) December 27, 2024
Aussies should have less trouble with the Indian tail tomorrow as they have a full complement of bowlers available. Going a bowler down in Brisbane cost them dearly. And the forecast showers won’t chew up anywhere near as much time as Brisbane. #BoxingDayTest #ausvind
— Rory Burnside (@RoryBurnside) December 27, 2024
Kolhi is washed and his average has taken a hammering under 48 not in Goat discussions anymore #AUSvIND
— Emma (@emhoy) December 27, 2024
Steve Smith Test hundred, number 34!
He brings it up in style too 🙌#AUSvIND pic.twitter.com/jRjwC6bdIZ
— 7Cricket (@7Cricket) December 27, 2024
19 years old on the MCG and loving life 🤩#AUSvIND pic.twitter.com/byARg3ysOd
— Cricket Australia (@CricketAus) December 27, 2024
𝐂𝐥𝐚𝐬𝐬 𝐢𝐬 𝐜𝐥𝐚𝐬𝐬 𝐲𝐚𝐚𝐫 🤌🧿#ViratKohli #YashasviJaiswal #AUSvIND #BGT pic.twitter.com/lQ3Sb8lFik
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) December 27, 2024
Jaisu in gully cricket mode 🤝 VK top class
All about that last session 💯💥#WhistlePodu #AUSvIND
📸: @BCCI pic.twitter.com/ZWo9A9gsfR— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 27, 2024
Virat Kohli looks disappointed and reacts to the crowd’s boos after his dismissal 👀🗣️#ViratKohli #Tests #Melbourne #AUSvIND #Sportskeeda pic.twitter.com/Su8XzfEO3I
— Sportskeeda (@Sportskeeda) December 27, 2024
The fight continues!
🇮🇳 will look to bounce back stronger tomorrow 🌟 #AUSvIND pic.twitter.com/6EMBqcqXRc
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 27, 2024
BOLAND GETS KOHLI.#AUSvIND pic.twitter.com/pym4I7DqPs
— 7Cricket (@7Cricket) December 27, 2024