आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का समय नजदीक आ रहा है। इस ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। पिछले साल मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया था, इसलिए रोहित इस बार मेगा ऑक्शन में जा सकते हैं। 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया गया था।
साथ ही, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) रोहित के लिए बोली लगा सकती है अगर वे नीलामी में आते हैं। आरसीबी रोहित शर्मा खरीद सकेगी? इस पर भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि ये फ्रेंचाइजी के लिए सही विकल्प नहीं होगा क्योंकि रोहित काफी महंगे बिकेंगे और फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा रकम हो इस बात की संभावना कम है।
रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा को लेकर हैरान करने वाला दावा किया
रवि अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक प्रशंसक के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अगर रोहित को फ्रेंचाइजी खरीदने जाती है तो फिर उसके लिए 20 करोड़ रुपये मान के चलिए। उन्होंने कहा, “अगर रोहित शर्मा के लिए आप जा रहे हैं तो 20 करोड़ रखना पड़ेगा। 20 करोड़ उधर गायब हो गया।”
RCB फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही विराट कोहली जैसा प्लेयर है, जिसे वो हर हाल में रिटेन करेगी ही करेगी। विराट को रिटने के लिए टीम को अधिकतम 18 करोड़ रुपये देने होंगे। रोहित अगर ऑक्शन में आते हैं तो उनके लिए बाकी टीमों से लड़ाई लड़नी पड़ेगी और जिससे उनकी कीमत बढ़ जाएगी। रोहित को खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी को 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करना होगा।
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस में हैं। उन्होंने साल 2013 से टीम की कप्तानी की थी और पहले ही सीजन में टीम को खिताब दिलाया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार खिताब जीता है। पिछले साल टीम ने पांड्या को कप्तान बनाया था, इससे रोहित नाखुश थे। टीम में पांड्या और रोहित के बीच मनमुटाव की खबरें भी थीं।