19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हुई थी। 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने चार विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी जीती है।
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 1998 में खेला गया था, इसे पहले आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया और चैंपियन बना था। 2000 में फिर से केन्या में खेले गए संस्करण में, न्यूजीलैंड ने भारत को फाइनल में हराया था।
2002 में टूर्नामेंट का नाम आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी से चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया। भारत और श्रीलंका तीसरे संस्करण में संयुक्त रूप से चैंपियन बनी थी। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का पिछला खिताब 2017 में इंग्लैंड में जीता, जहां भारत को फाइनल में मात देकर पहली बार चैंपियन बना था।
भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की
न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए और डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट विकेट चटकाए।
भारत ने 49 ओवरों में 252 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से जीत हासिल की। शानदार पारी खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की पूरी लिस्ट-
संस्करण
|
विजेता | उप-विजेता | मेजबान देश |
1998
|
साउथ अफ्रीका | वेस्टइंडीज | बांग्लादेश |
2000
|
न्यूजीलैंड | भारत | केन्या |
2002
|
श्रीलंका और भारत |
–
|
श्रीलंका |
2004
|
वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | इंग्लैंड |
2006
|
ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | भारत |
2009
|
ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | साउथ अफ्रीका |
2013
|
भारत | इंग्लैंड | इंग्लैंड |
2017
|
पाकिस्तान | भारत | इंग्लैंड |
2025
|
भारत | न्यूजीलैंड | पाकिस्तान |