28 मार्च को चेपॉक के एमए. चिदंबरम स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने वाली है। सीजन के पहले मैच में आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की है। सीएसके के खिलाफ भी टीम प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी।
अब तक आईपीएल में 33 बार चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आपस में टकराई है, जिसमें चेन्नई की टीम 21 बार विजयी रही है। आरसीबी ने 11 मैच जीते हैं और एक बिना नतीजे के समाप्त हुआ है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल में पिछली बार 27 रन से मुकाबला जीता था। और रोमांचक अंदाज में प्लेऑफ में जगह पक्की की थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक पर रिकॉर्ड-
अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के होमग्राउंड एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक पर 13 मैच खेले हैं, पांच में जीत और आठ में हार मिली है। उनका हाईएस्ट स्कोर 205 है, जबकि लोएस्ट स्कोर 70 रन है।
- मैच खेले: 13
- जीत: 5
- हार: 8
- हाईएस्ट स्कोर: 205
- लोएस्ट स्कोर: 70
- रन प्रति ओवर: 7.90
- जीत/हार रेशियो: 0.625
चेपॉक में RCB द्वारा खेले गए मैचों का रिजल्ट-
रिजल्ट | मार्जिन | किसके खिलाफ | दिन |
---|---|---|---|
जीत | 14 रन | vs CSK | 21 मई 2008 |
हार | 5 विकेट | vs CSK | 31 मार्च 2010 |
हार | 21 रन | vs CSK | 16 अप्रैल 2011 |
जीत | 43 रन | vs MI | 27 मई 2011 |
हार | 58 रन | vs CSK | 28 मई 2011 |
हार | 5 विकेट | vs CSK | 12 अप्रैल 2012 |
हार | 4 विकेट | vs CSK | 13 अप्रैल 2013 |
हार | 24 रन | vs CSK | 4 मई 2015 |
हार | 7 विकेट | vs CSK | 23 अप्रैल 2019 |
जीत | 2 विकेट | vs MI | 9 अप्रैल 2021 |
जीत | 6 रन | vs SRH | 14 अप्रैल 2021 |
जीत | 38 रन | vs KKR | 18 अप्रैल 2021 |
हार | 6 विकेट | vs CSK | 22 मार्च 2024 |