23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का बहुचर्चित मैच चेपॉक में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं इसलिए प्रशंसक एक शानदार मुकाबला देखने का इंतजार कर रहे हैं। सबकी नजरें इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहने वाली है, जो शायद इस साल अपना अंतिम आईपीएल खेलेंगे।
ऋतुराज गायकवाड़ पिछले सीजन में एमएस धोनी की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई दिए थे। पिछले साल माही ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से प्रशंसकों को खूब मजा दिया था। येलो आर्मी भारत के हर स्टेडियम में अपने चहेते धोनी को सपोर्ट करने पहुंच जाती थी। ऐसा ही कुछ इस वर्ष भी देखने को मिलेगा। सीएसके और मुंबई के मैच से पहले, आइए आपको बताते हैं एमएस धोनी का आईपीएल में रिकॉर्ड कैसा है-
एमएस धोनी का आईपीएल में प्रदर्शन-
अब तक एमएस धोनी ने आईपीएल में 264 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5243 रन बनाए हैं, 39.13 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक रेट से। जिसमें 24 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 252 छक्के और 363 चौके लगाए हैं।
- मैच- 264
- पारी- 229
- रन- 5243
- औसत- 39.13
- स्ट्राइक रेट- 137.54
- चौके- 363
- छक्के- 252
एमएस धोनी का विकेटकीपर के रूप में रिकॉर्ड-
महेंद्र सिंह धोनी अब तक आईपीएल इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर हैं। वे 264 मैचों की 257 पारियों में विकेटकीपिंग कर चुके हैं। इस दौरान धोनी ने 148 कैच और 42 स्टम्प-आउट किए हैं। वो सबसे ज्यादा 190 शिकार कर चुके हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, मथीशा पथिराना