क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 इस बार 22 मार्च से शुरू होगा। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पहला मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। इस बार फाइनल मैच भी इसी मैदान पर होगा।
दूसरी ओर, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां करना शुरू कर दिया है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच में, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा। पिछले साल वह 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 में ही जीत हासिल कर पाई थी। मुंबई ने सभी दस टीमों में से पाॅइंट्स टेबल में की सूची में आखिरी स्थान पर फिनिश किया। आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की नजर, कुछ अच्छा प्रदर्शन करने पर होगी।
खैर, आइए इस खबर में बताते हैं कि मुंबई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड पर कैसा प्रदर्शन है ? मुंबई ने अपने घरेलू वानखेड़े स्टेडियम पर 110 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 64 मैच में जीत हासिल हुई, तो 45 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। साथ ही उनका एक मैच टाई रहा था।
मुंबई इंडियंस (MI) का अपने घर पर IPL में प्रदर्शन
कुल मैच खेले – 110
मैच जीते – 64
मैच हारे – 45
टाई – 1
कोई परिणाम नहीं – 0
IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर।