भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एंट्री हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने आज (6 अप्रैल) अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह को फ्रेंचाइजी से जुड़ चुके हैं। चोटिल होने की वजह से जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए पहले मैचों में नहीं खेल पाए थे।
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस से जुड़ चुके हैं
हालाँकि, अब बचे हुए मुकाबलों में उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2025 में चार मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और तीन में हार गई है। मुंबई इंडियंस ने सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स से हार चुके हैं।
अब मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना अगला मैच खेलना है। मुंबई के सभी खिलाड़ियों को इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। आरसीबी के खिलाफ मैच में भी जसप्रीत बुमराह को आक्रामक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी के खिलाफ 19 मैच में 19.03 के औसत से 29 विकेट झटके हैं।
RCB के खिलाफ घातक तेज गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल भी लिया है। आरसीबी के खिलाफ 21 रन पर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल है।
मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच जीतना बेहद जरूरी है
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अभी तक सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं लेकिन उन्हें आने वाली चुनौतियों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा को भी बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है, जो चोटिल होने की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे।
फिलहाल, क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान जसप्रीत बुमराह पर रहेगा। चोट से लंबे समय बाद ठीक होने पर जसप्रीत बुमराह क्रिकेट फील्ड पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।