दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले हेमंग बदानी को आगामी सीजन के लिए टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर वेणुगोपाल राव को निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।
हेमांग बदानी ने टीम इंडिया के लिए चार टेस्ट मैच और चालिस वनडे मैच खेले हैं। 4 टेस्ट में इस पूर्व क्रिकेटर ने 94 रन बनाए हैं, जबकि 40 वनडे में 867 रन बनाए हैं। बदानी इस महत्वपूर्ण पद पर 7 साल तक रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे। साथ ही, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह वेणुगोपाल राव को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले कुछ समय से निराशाजनक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में 14 मैचों में से 7 जीते और 7 हारे। टीम ने चौबीस अंकों के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने 2023 सीजन में 14 मैचों में से सिर्फ पांच में जीत दर्ज की थी।
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी
आपको बता दें कि हेमंग बदानी ने हैदराबाद सनराइजर्स टीम के लिए स्काउट और फील्डिंग कोच के रूप में दो सीजन काम किया है, लेकिन कभी भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मुख्य कोच की भूमिका नहीं निभाई है।
अब वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को आगामी दौर में अच्छी तरह निभाना चाहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले कुछ सीजनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन 2025 सीजन की ट्रॉफी को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।