5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग स्टेज के बाद न्यूज़ीलैंड ने ग्रुप-ए में तीन मैचों में दो जीत हासिल करके चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी जबकि साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-बी में तीन मैचों में दो जीत हासिल करके पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई थी। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आइए आपको वनडे में इनके हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं-
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड-
अब तक न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने 73 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 26 में न्यूजीलैंड ने 42 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। वहीं पांच मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं।
मैच | 73 |
साउथ अफ्रीका | 42 |
न्यूजीलैंड | 26 |
नो रिजल्ट | 05 |
टाई | 01 |
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए अंतिम वनडे मैच का रिजल्ट:
10 फरवरी 2025 को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेला गया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 304 रन बनाए। मैथ्यू ब्रीटज्के ने 148 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 150 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
न्यूजीलैंड ने 48.4 ओवरों में 305 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। केन विलियमसन ने 113 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 133 रन की पारी खेली थी।
SA vs NZ: सेमीफाइनल में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका (SA):
रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी
न्यूजीलैंड (NZ):
विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ रूर्क