24 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें ग्रुप-ए में हैं। पहले मैच में कीवी टीम ने मेजबान पाकिस्तान को 60 रनों से हराया। दूसरी ओर बांग्लादेश को भारत ने छह विकेट से हराया।
दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल के लिहाज से यह मैच जीतना जरूरी है। आइए इस मैच से पहले आपको वनडे में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं-
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का वनडे फॉर्मेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 45 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें से 33 मैच कीवी टीम ने जीते हैं और बांग्लादेश ने सिर्फ 11 जीते हैं।
मैच | 45 |
न्यूजीलैंड ने जीते | 33 |
बांग्लादेश न जीते | 11 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
मैच | 45 |
न्यूजीलैंड ने जीते | 33 |
बांग्लादेश न जीते | 11 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
चैंपियंस ट्रॉफी में NZ vs BAN का हेड टू हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सिर्फ दो बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले हैं, और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है।
मैच | 02 |
न्यूजीलैंड ने जीते | 01 |
बांग्लादेश ने जीते | 01 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
NZ vs BAN: मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग
न्यूजीलैंड:
डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के
बांग्लादेश:
तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान