टीम इंडिया इस समय कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है। बारिश के चलते पहले दो दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। तीसरे दिन भी खेल समय पर नहीं शुरू हुआ है। भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है जो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर को खड़ूस बताया है। रोहित ने राहुल द्रविड़ को गंभीर से बहुत अलग बताया।
गौतम गंभीर पर रोहित शर्मा ने कहा
NDTV Sports स्पोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा कहा,
हमने कोचिंग में बदलाव देखा है। पहले राहुल भाई थे। अब गौतम गंभीर हमारे कोच हैं। वह एक खड़ूस किस्म के खिलाड़ी थे। उन्होंने कठिन मैचों में कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं।
खड़ूस शब्द नेगेटिव लगता है। लेकिन विकेट पर जमा होने वाले खिलाड़ी को मुंबई में खड़ूस कहा जाता है। मुंबई क्रिकेट बिरादरी अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल करती है।
मैदान पर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने वन-लाइनर्स के चलते सुर्खियां बटोरते हैं। इन चीजों को लेकर भी उन्होंने बात की। हिटमैन ने कहा,
मेरा काम खेलना और दूसरों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना है। इसके लिए मुझे जो भी कहना है, मैं कहूंगा। भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल ऐसा है कि हर कोई मोटिवेटेड है।
रोहित शर्मा ने इसलिए टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। हाल ही में रोहित ने उस कारण का खुलासा किया जिसके चलते उन्होंने टी20 से संन्यास लेने का सोचा।
मैंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास इसलिए लिया क्योंकि मैंने इस फॉर्मेट में खेलने का लुत्फ उठाया, मैंने 17 साल तक खेला, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और यह सब हुआ। फिर, 2024 वर्ल्ड कप जीता। यह मेरे लिए यह तय करने का सबसे अच्छा समय था कि ‘ठीक है, अब मेरे लिए आगे बढ़ने और अन्य चीजों पर ध्यान देने का समय है’। बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।