इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने नया कप्तान नियुक्त किया है। याद रखें कि चैंपियंस ट्रॉफी में बुरे प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने अचानक कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड एक नए कप्तान की तलाश में था। अब उन्हें जोस बटलर का रिप्लेसमेंट मिल गया है। अब टी20 इंटरनेशनल और वनडे में नया कप्तान टीम की अगुवाई करेगा। ये जिम्मेदारी हैरी ब्रूक को दी गई है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, हैरी ब्रूक ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण पारी खेली हैं। ब्रूक ने इंग्लैंड क्रिकेट को अधिक प्राथमिकता देने के लिए IPL 2025 में खेलने से इनकार कर दिया था। बाद में बीसीसीआई ने उन्हें दो साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल में खरीदा था। क्रिकेट प्रशंसकों ने युवा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें रखी थीं, लेकिन उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ दिया था और अब हैरी ब्रूक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CAPTAIN BROOK 🦜
Harry Brook is our new Men’s ODI and IT20 captain!
Read more 👇
— England Cricket (@englandcricket) April 7, 2025
हैरी ब्रूक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली
हैरी ब्रूक के आंकड़ों काफी अच्छे हैं। अब तक हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए 26 वनडे मैच खेलकर 816 रन बनाए हैं। इसमें उनका औसत 34 है। अब तक उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 44 मैच खेलकर 798 रन बनाए हैं। वे शतक नहीं लगा पाए हैं, लेकिन उनके नाम चार अर्धशतक हैं। हैरी ब्रूक को टेस्ट क्रिकेट में भी देखा जाता है। वे 24 टेस्ट में 2281 रन बना चुके हैं। उनमें आठ शतक और दस अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान में वे टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके हैं।
ICC बैटिंग रैंकिंग में वर्तमान में दूसरे स्थान पर काबिज हैरी ब्रूक ने पिछले साल वनडे और टी20 क्रिकेट में उप-कप्तान के रूप में काम किया है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का नेतृत्व भी किया था, बटलर की अनुपस्थिति में उन्होंने शानदार कप्तानी की, जिसकी प्रशंसा भी हुई।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड टीम इन दोनों फॉर्मेट में कैसा प्रदर्शन करती है। इंग्लैंड टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से बुरा प्रदर्शन किया है।