आईपीएल रिटेंशन के बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली जीएमआर ग्रुप ने इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली हैंपशायर क्रिकेट क्लब को खरीद लिया है। जीएमआर ग्रुप ने इस नई टीम को खरीदने के बाद, उसकी पूरी दुनिया में अलग-अलग लीग में दिल्ली कैपिटल्स सहित कुल 20 टीमें हो गई हैं।
हैंपशायर में जीएमआर ग्रुप ने स्टेक Gala Global Products Limited (GGPL) नामक कंपनी से Hampshire Sport & Leisure Holdings Ltd. में 53% हिस्सेदारी खरीद ली है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, आने वाले वर्षों में जीएमआर ग्रुप क्रिकेट क्लब में पूरी तरह से हिस्सेदारी खरीद सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने नई टीम खरीदी
Hampshire Sport & Leisure Holdings Ltd. के चेयरपर्सन Rob Bransgrove ने कुछ समय पहले हैंपशायर क्रिकेट क्लब में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने का निर्णय किया था। अब जीएमआर ग्रुप इस हिस्सेदारी खरीद चुका है। टीम में इस स्टेक को खरीदने के बाद डेविड मैन क्रिकेट क्लब के सीईओ रहेंगे, जो सितंबर 2026 तक इस पद पर रहेगा।
साथ ही, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2018 में जीएमआर ग्रुप ने दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में 50% हिस्सेदारी खरीदी थी। दिल्ली कैपिटल्स जीएमआर ग्रुप के स्वामित्व में है, साथ ही SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स, ILT20 में दुबई कैपिटल्स और मेजर लीग क्रिकेट में सीटल ऑर्कस टीम भी है।
किरण कुमार ग्रंथि ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया
जैमर ग्रुप के कापोरेट चेयरपर्सन किरणकुमार ग्रंथि ने हैंपशायर क्रिकेट क्लब में हिस्सेदारी खरीदने के बाद एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस हिस्सेदारी के साथ, अमेरिका, दुबई और भारत में हमारे निवेशों के साथ, जीएमआर वैश्विक युवाओं के साथ जुड़ने और जुड़ने पर केंद्रित है।
हम युवा टैलेंट, वित्तीय विवेक और मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य खेल को एक ऐसे मंच में बदलना है जो लोगों और संस्कृतियों को एकजुट करता है, विश्वव्यापी उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है और भविष्य में विश्व चैंपियन निर्माण को बढ़ावा देता है।