आज 6 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम पर जारी आईपीएल सीजन का 56वां मैच खेला जा रहा है। मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में गुजरात ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
गुजरात ने मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टीम मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह अरशद खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों की मैच के लिए प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्वनी कुमार
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका, शेरफेन रदरफोर्ड
मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच | 06 |
मुंबई इंडियंस | 02 |
गुजरात टाइटंस | 04 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बल्लेबाजों के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा उपयुक्त रही है। बल्लेबाजों को यहां की लाल मिट्टी की पिच में स्वाभाविक उछाल मिलती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और शॉट लगाना आसान होता है। इसलिए इस मैदान में हाई-स्कोरिंग मुकाबले आम बात हैं। इस पिच से स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद नहीं मिलती, और सफल होने के लिए उन्हें लाइन और लेंथ में स्थिरता बनाए रखनी होती है। घास की कमी के कारण तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है, हालांकि, शुरूआती ओवरों में नई गेंद से कुछ मूवमेंट देखने को मिल सकता है।