मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में होगा। 6 मई को शाम 7ः30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने 14–14 अंक प्राप्त किए हैं और वे तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
आगामी मैच जीतकर MI और GT 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। इस बीच, मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए आपको बताते हैं।
MI बनाम GT: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बल्लेबाजों के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा उपयुक्त रही है। बल्लेबाजों को यहां की लाल मिट्टी की पिच में स्वाभाविक उछाल मिलती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और शॉट लगाना आसान होता है। इसलिए इस मैदान में हाई-स्कोरिंग मुकाबले आम बात हैं। इस पिच से स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद नहीं मिलती, और सफल होने के लिए उन्हें लाइन और लेंथ में स्थिरता बनाए रखनी होती है। घास की कमी के कारण तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है, हालांकि, शुरूआती ओवरों में नई गेंद से कुछ मूवमेंट देखने को मिल सकता है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही निर्णय होगा।
वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े व रिकॉर्ड्स
- कुल मैच: 123
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते: 56
- दूसरी पारी बल्लेबाजी करते हुए जीत: 67
- हाईएस्ट स्कोर: 235/1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, 2015
- लोएस्ट स्कोर: 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, 67 रन पर ऑल आउट
- हाईएश्ट रन-चेज: 2023 में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स द्वारा 19.3 ओवर में 214/4
- सबसे कम स्कोर का बचाव: 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस द्वारा 118 रन पर ऑल आउट
- पहली पारी का औसत स्कोर: 170
- सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: एबी डिविलियर्स (RCB) – 2015 में MI के विरुद्ध 59 गेंदों पर 133* रन
- सर्वाधिक रन: रोहित शर्मा (MI) – 84 पारियों में 2439 रन
- कुल छक्के: 1703 छक्के
- सर्वाधिक छक्के: रोहित शर्मा – 84 पारियों में 110 छक्के
- कुल चौके: 3570 चौके
- सर्वाधिक चौके: रोहित शर्मा (MI) – 84 पारियों में 224 चौके
- कुल अर्धशतक: 193 अर्द्धशतक
- सर्वाधिक अर्धशतक: रोहित शर्मा (MI) – 17 अर्धशतक
- कुल शतक: 16 शतक
- सर्वाधिक शतक: केएल राहुल (पीबीकेएस और एलएसजी) – 2 शतक
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: हरभजन सिंह (MI) – 2011 में CSK के विरुद्ध 18 रन पर 5 विकेट | वानिंदु हसरंगा (RCB) – 2022 में SRH के विरुद्ध 18 रन पर 5 विकेट
- सर्वाधिक विकेट: लसिथ मलिंगा (MI) – 43 पारियों में 68 विकेट
MI बनाम GT: मुंबई का मौसम
MI बनाम GT मैच में मुंबई में बारिश नहीं होगी। तापमान अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।