क्रिकेट की दीवानगी भारत में देखते ही बनती है। अब पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट में भी यह क्रेज देखने को मिल रहा है।महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत आज 14 फरवरी से हो रही है। फैंस इस सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
अब यह उत्साह सर्च इंजन गूगल में देखने को मिला है। ध्यान दें कि गूगल ने महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन से पहले अपने होमपेज पर एक गूगल डूडल बनाया है, जिसे देख काफी खुश नजर आए कि गूगल ने भी महिला क्रिकेट को समर्थन देना शुरू कर दिया है।
इस डूडल में दो एनिमेटेड डक को दर्शाया गया है जो बैट और बाॅल लेकर क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही गूगल ने इस डूडल को मिनी कप नाम दिया है, जिसमें गूगल ने लिखा- Ready to play in the Mini Cup? Join fans worldwide to defend your wicket and score big before the game ends. But beware—you’re up against a true wicket-taker!
देखें गूगल का यह डूडल
महिला प्रीमियर लीग का 15 मार्च को फाइनल खेला जाएगा
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में पांच टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। फाइनल सहित इन टीमों के बीच लगभग एक महीने तक 22 मैच खेले जाएंगे। दिल्ली और बैंगलुरू की महिला टीमों को टूर्नामेंट जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। टूर्नामेंट की राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीम गत चैंपियन है।
महिला प्रीमियर लीग 2025 का फुल शेड्यूल
14 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा – शाम 07:30 बजे.
15 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
16 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
17 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोटांबी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
18 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
19 फरवरी – यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कोटांबी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
21 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
22 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
25 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
26 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
28 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे
3 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
6 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
7 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
8 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
10 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
13 मार्च – टीबीसी बनाम टीबीसी, एलिमिनेटर, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
15 मार्च – टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.