दुनिया भर में क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम सबसे पहले आता है। साथ ही, आपको बता दें कि धोनी गिलक्रिस्ट को ही अपना आइडल विकेटकीपर मानते थे।
हालाँकि, आज एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गिलक्रिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के रूप में चुना है। इसके अलावा, प्रशंसकों ने इस वीडियो पर बहुत जल्दी प्रतिक्रिया दी है।
देखें एडम गिलक्रिस्ट की यह वीडियो
MS DHONI – THE GOAT 🐐
Adam Gilchrist picks MS Dhoni over himself as the best Wicket-keeper in Cricket history.pic.twitter.com/G1ifxfMk0I
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 26, 2024
IPL 2025 में खेलते हुए दिख सकते हैं एमएस धोनी
दूसरी ओर, आपको बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद अब आईपीएल में ही खेलते हुए देखा गया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है और आईपीएल में सबसे सफल टीमों में से एक है।
2024 आईपीएल में उन्होंने युवा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी, जो पिछले आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दिया थे। हालाँकि, नवीनतम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, धोनी अगले आईपीएल सीजन में खेल सकते हैं। इसके लिए बीसीसीआई भी आईपीएल रिटेंशन नियमों को बदल सकता है।
धोनी का क्रिकेट करियर
धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर आपको बताता है कि उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 4876, वनडे क्रिकेट में 10773 और टी20 क्रिकेट में 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने 264 आईपीएल मैच खेलकर 5243 रन भी बनाए हैं।