SA20 के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व कप्तान सौरव गांगुली को प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी।
सौरव गांगुली को प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया
प्रिटोरिया कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने इस पोस्ट में लिखा- प्रिंस कैपिटल्स कैंप में शाही अंदाज लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! हमें सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच घोषित करते हुए बेहद खुशी हो रही है।”
गांगुली टीम में जोनाथन ट्राॅट को रिप्लेस करेंगे, जो इससे पहले टीम के हेड कोच थे। फ्रेंचाइजी ने टीम के पूर्व हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को पत्र लिखा: “हम आपके नेतृत्व और टीम के प्रति अटूट समर्पण के लिए सदैव आभारी रहेंगे।” आपके अगले साहसिक कार्य के लिए शुभकामनाएँ! एक बार कैपिटल्स, हमेशा कैपिटल्स!”
फ्रेंचाइजी की यह पोस्ट देखें
Jonathan Trott, forever grateful for your leadership and unwavering dedication to the team 🙌
All the best on your next adventure! Once a Capital, always a Capital! 🩵#RoarSaamMore #BetwaySA20 pic.twitter.com/WE8jnyppp3
— Pretoria Capitals (@PretoriaCapsSA) August 23, 2025
2008 में क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, गांगुली ने कई प्रशासनिक पदों पर काम किया है। वह वर्तमान में आईसीसी मैन्स क्रिकेट कमिटी के अध्यक्ष हैं और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। साथ ही, गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।
इसके अलावा सौरव गांगुली आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर कई सालों से काम कर रहे हैं। वह 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से बतौर मेंटर जुड़े थे, लेकिन इसके बाद वह बीसीसीआई के अध्यक्ष बने और फिर कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े।
अब वह SA20 प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम के साथ अपने क्रिकेटिंग अनुभव को साझा करते हुए नजर आएंगे। इस टीम का मालिकाना हक भी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट व जीएमआर ग्रुप के पास है। अब टीम में शामिल होने के बाद गांगुली की जिम्मेदारी आगामी 9 सितंबर को होने वाले SA20 ऑक्शन से पहले रणनीतियां बनाने पर होगी।