7 सितंबर को द रोज बाउल, साउथम्पटन में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 342 रनों के बड़े अंतर से हराकर वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 342 रनों के बड़े अंतर से हराकर वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल की
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 415 रनों का एक विशाल लक्ष्य रखा। लेकिन साउथ अफ्रीका इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 20.5 ओवरों में सिर्फ 72 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की यह वनडे क्रिकेट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार भी है।
वनडे में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार
जीत का अंतर | टीम | विरोधी टीम | वेन्यू और साल |
342 रन | इंग्लैंड | साउथ अफ्रीका | साउथम्पटन, 2025 |
317 रन | भारत | श्रीलंका |
तिरुवनंतपुरम, 2023
|
309 रन | ऑस्ट्रेलिया | नीदरलैंड | दिल्ली, 2023 |
304 रन | जिम्बाब्वे | यूएसए | हरारे, 2023 |
302 रन | भारत | श्रीलंंका | वानखेड़े, 2023 |
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 414 रन बनाए, पांच विकेट के नुकसान पर।
जो रूट ने 100 और जैकब बैथल ने 110 रनों की शानदार पारी खेली, जेमी स्मिथ ने 62 और जोस बटलर ने 62* रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में काॅर्बिन बाॅश और केशव महाराज को 2-2 विकेट मिले।
साउथ अफ्रीका फिर इंग्लैण्ड से बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन 20.5 ओवरों में इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने वह सिर्फ 72 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए काॅर्बिन बाॅश 20 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। तो एडेन मार्करम (0), रियान रिकेल्टन (1), वियान मुल्डर (0), मैथ्यू ब्रीटज्के (4), ट्रिस्टन स्टब्स (10) व डेवाल्ड ब्रेविस (6) जैसे खिलाड़ी फ्लाॅप साबित हुए।
दूसरी ओर इंग्लैण्ड के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने चार, आदिल रशीद ने तीन और ब्रायडन कार्स ने दो विकेट हासिल किए।