हमने ऐसा कई बार देखा है कि प्रसिद्ध सेलिब्रिटी क्रिकेट के खेल का लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में प्रसिद्ध गायक एड शीरन को आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कैंप में देखा गया। खिलाड़ियों के साथ वह जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।
खिलाड़ियों के साथ एड शीरन जमकर मस्ती करते हुए नजर आए
यही नहीं सभी के साथ एड शीरन ने क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। वह खिलाड़ियों से मिले और राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर खुश नजर आए। राजस्थान रॉयल्स ने पूरा वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।
वीडियो में भारतीय खिलाड़ी रियान पराग और तुषार देशपांडे को प्रसिद्ध गायक एड शीरन को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं राजस्थान रॉयल्स ने एड शीरन को शेन वार्न की जर्सी भी तोहफे में दी।
यहां देखें वीडियो:
Won the toss and asked @edsheeran to bat first! 💗 pic.twitter.com/k9TFcU6dev
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 11, 2025
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन
याद रखें कि राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2008 में ट्रॉफी जीती थी। इस टूर्नामेंट का यह पहला संस्करण था। दिवंगत शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान ने खिताब जीता था। हालाँकि राजस्थान रॉयल्स इसके बाद से आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में जगह बनाई थी।
हालाँकि उन्हें गुजरात टाइटंस से फाइनल में हार मिली। भले ही राजस्थान रॉयल्स 2022 में खिताब ना जीत पाया हो लेकिन वह आगामी सीजन में खिताब जीतना चाहेगा। संजू सैमसन 2025 आईपीएल में राजस्थान की कप्तानी करेंगे। टीम ने नीलामी में कई अच्छे खिलाड़ियों को शामिल किया है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 के लिए:
संजीव सैमसन (कप्तान), शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, कुणाल सिंह राठौर, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश माधवाल, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, महेश थीकशना, युद्धवीर सिंह