एमएस धोनी टीम इंडिया में अब भले ही नहीं खेलते हैं, लेकिन उसके बाद भी वह मीडिया में छाए रहते है। वहीं माही को लेकर मीडिया में झूठी खबरें भी चलती रहती हैं। अब धोनी ने एक ऐसी खबर को लेकर सफाई पेश की है जिसे सुनकर आप खुद भी हैरान हो जाएंगे।
एमएस धोनी एक दिन में क्या 5 लीटर दूध पीते थे?
हाल ही में CSK के सोशल मीडिया पर एक इवेंट का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एंकर ने धोनी से पूछा था कि- आपने अपने बारे में सबसे बुरी अफवाह क्या सुनी है? इस पर धोनी ने कहा, “मैंने अपने बारे में सबसे बुरी बात सुनी कि मैं दिन में पांच लीटर दूध पी जाता हूँ।” आगे धोनी ने कहा कि एक दिन में मैं सिर्फ एक लीटर दूध पीता था, क्योंकि पांच लीटर दूध एक व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा होता है। साथ ही धोनी ने कहा कि वह लस्सी नहीं पीते हैं। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।
ये वाला वीडियो एमएस धोनी का आपको काफी पसंद आएगा
View this post on Instagram
इस बल्लेबाज ने डेब्यू के साथ ही सुर्खियां बटोर ली हैं
View this post on Instagram
एमएस धोनी को बीच सीजन में कप्तानी मिली थी
धोनी बीच सीजन में CSK की कप्तानी कर रहे हैं, इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए और पूरे सीजन से बाहर हो गए। धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया, इससे पहले एक बार बीच सीजन में जडेजा की जगह धोनी को कप्तान बनाया गया था।
एमएस धोनी की कप्तानी के बाद भी टीम का हाल नहीं बदला
*धोनी की कप्तानी के बाद भी CSK टीम के खेल में सुधार नहीं हुआ।
* CSK टीम लगातार हार के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।
*चेन्नई टीम ने अभी तक 8 मैच खेले हैं और सिर्फ दो जीते हैं और छह हारे हैं।
*इस प्रदर्शन के साथ टीम को अब प्लेऑफ में जाना बहुत मुश्किल लग रहा है।