हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी फिर से चर्चा में हैं। IPL 2026 ऑक्शन से पहले एमएस धोनी दुबई में पिकलबॉल खेलते हुए दिखाई दिए। 44 साल के एमएस धोनी वीडियो में शानदार फिटनेस के साथ तेजी से मूव करते दिखे, और इसे देखकर फैन्स बहुत खुश हुए।
एमएस धोनी दुबई में पिकलबॉल खेलते हुए दिखाई दिए
हमेशा से एमएस धोनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं, और यह वीडियो दिखाता है कि वह IPL 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह वही खेल है जिसे धोनी 2024 ऑक्शन के बाद भी खेलते हुए दिखाई दिए थे।
इस बार वह दोस्तों के साथ आराम से खेल का आनंद लेते दिखाई दिए और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। CSK ने पहले ही घोषणा की है कि एमएस धोनी 2026 IPL में खेलेंगे। यह IPL का उनका 19वां सीजन होगा, साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का 17वां सीजन होगा।
धोनी ने 275, IPL मैच खेले हैं और 5,000 से अधिक रन बनाए हैं। साथ ही, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 है और उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं। धोनी की विकेटकीपिंग अब तक शानदार रही है, और उन्हें IPL का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माना जाता है।
धोनी ने 2025 में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया, जब वह IPL इतिहास में 200 डिसमिसल करने वाले पहले विकेटकीपर बने। वह 43 साल 280 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने।
धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि CSK के मेन लीडर और प्रेरणा का स्रोत हैं। मैदान पर उन्हें शांत सोचने, बुद्धिमान निर्णय लेने और टीम का मनोबल बढ़ाने की क्षमता उन्हें अलग बनाती है।
साथ ही, धोनी का दुबई में पिकलबाल खेलने का यह वीडियो दिखाता है कि वे अभी भी उतने ही फिट और तैयार हैं जितने पहले थे। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि वह 2026 में एक बार फिर शानदार सीजन खेलेंगे।
