महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने विशाल करियर को समाप्त करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि 10 अक्टूबर, गुरूवार को, प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी ने घोषणा की है कि नवंबर में होने वाले डेविस कप टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
नडाल ने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। तो वहीं नडाल के दुनियाभर में प्रशंसक मौजूद हैं। आपको बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) भी नडाल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
राफेल नडाल के एमएस धोनी बहुत बड़े प्रशंसक हैं
2017 में, धोनी ने एक कार्यक्रम में बताया कि वह नडाल के कितने बड़े प्रशंसक हैं। इस कार्यक्रम में धोनी ने न्यूज 18 को बताया कि मैं किसी तरह उनका (नडाल) हमेशा से नंबर 2 प्रशंसक रहा हूं।यह जानबूझकर नहीं है, बस हो जाता है। जैसा कि आप जानते हैं, मैं आंद्रे आगासी का प्रशंसक था और वह उस समय नंबर 2 थे। स्टेफी ग्राफ नंबर दो पर थीं, फिर नडाल नंबर दो पर थे। बेशक, वह अब नंबर एक पर हैं।
धोनी ने आगे कहा- लेकिन मुझे लगता है कि उनका कभी ना हारने वाले एटीट्यूड शानदार है। वह खेल के अंतिम समय पर भी अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। जब तक परिणाम नहीं मिलता, यह महत्वपूर्ण है। इसलिए नडाल मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। वह किसी भी परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और कभी हार नहीं मानते।
यदि आप धोनी को जानते हैं तो वह 2020 में खेल से रिटायर हो चुके हैं। अब वे सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। अब खबर है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के अगले सीजन में खेल सकते हैं।