10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 24वां मैच खेला जाएगा। मैच शाम 7ः30 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्तमान सीजन में दोनों टीमें बेहतरीन खेल खेल रही हैं। दिल्ली की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। बेंगलुरु की टीम चार मैच में तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आगामी मैच से पहले आइए आपको उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का 31 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें RCB 19 मैच जीते हैं और DC 11 मैच जीते हैं। जबकि दो मैच बिना किसी रिजल्ट के खत्म हुए।
मैच | 31 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 19 |
दिल्ली कैपिटल्स | 11 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 02 |
वहीं, दोनों टीमों ने अब तक 12 मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले हैं, जिसमें से 7 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 4 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
RCB बनाम DC: अंतिम मैचों का रिजल्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों में से चार में RCB ने जीत हासिल की हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 47 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 रन से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 रन से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
आईपीएल 2025, RCB vs DC: संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, इम्पैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल
दिल्ली कैपिटल्स:
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा