24 मई को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आईपीएल 2025 का कारवां पहुंचेगा। जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के कारण पिछली बार दोनों टीमें के बीच मैच को रद्द करना पड़ा था।
पंजाब पहले ही प्लेऑफ में है, जबकि दिल्ली प्लेऑफ से बाहर हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल में कैसा है?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 34 बार खेला गया है। दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने 17 में जीत हासिल की है। भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण इस सीजन मैच को ही रद्द कर दिया गया था। पंजाब और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में पंजाब का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 है, जबकि दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 231 है।
मैच | 34 |
पंजाब किंग्स | 17 |
दिल्ली कैपिटल्स | 16 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
जब बात पिछले पांच मैचों की है, जब दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेली हैं, तो पंजाब अभी भी 3 जीत से आगे है। वहीं दिल्ली ने सिर्फ दो मैच जीते हैं।
PBKS vs DC: दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।
दिल्ली कैपिटल्स:
अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।