8 मई के दिन आईपीएल 2025 का महामुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से यह मैच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब ने पिछले मैच में 37 रन से हराया था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली का मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था।
इस समय दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। श्रेयस अय्यर की टीम ग्यारह मैचों में सात जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि अक्षर पटेल की टीम ग्यारह मैचों में छह जीत हासिल करके 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। आगामी मैच से पहले, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 17 में PBKS और DC ने 16 में जीत दर्ज की है।
मैच | 33 |
पंजाब किंग्स | 17 |
दिल्ली कैपिटल्स | 16 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
अब तक दोनों टीमों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो में पंजाब किंग्स और दो में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है।
PBKS vs DC: पिछले पांच मैचों का परिणाम
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले पांच मैचों में से तीन जीते हैं, जबकि पीबीकेएस ने दो जीते हैं।
पीबीकेएस ने 4 विकेट से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रन से जीत दर्ज की
पीबीकेएस ने 31 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 17 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज की
PBKS vs DC: मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11ः
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11ः
करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव