मुंबई इंडियंस (MI) का सामना आईपीएल 2025 के 63वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई इंडियंस के वानखेड़े स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। इस वक्त दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं, लेकिन एक ही टीम टॉप-4 में पहुंच सकती है। RCB, PBKS और GT तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि MI और DC का आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स 36 बार आमने-सामने हुए हैं, दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला लीग के वर्तमान सीजन में अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था। MI ने इन 36 मैचों में से 20 जीते हैं, जबकि अक्षर पटेल की टीम ने MI को 16 बार हराया है।
मैच | 36 |
मुंबई इंडियंस | 20 |
दिल्ली कैपिटल्स | 16 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
MI और DC के पिछले पांच मैचों की बात करें तो हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम 4-1 की बढ़त बनाई है। MI और DC ने पांच बार की चैंपियन टीम के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 13 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है। जिसमें से दिल्ली ने सिर्फ चार मैच जीते हैं, जबकि मुंबई ने नौ मैच जीते हैं।
MI vs DC: दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड
केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार