दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में आमना-सामना होगा। 13 अप्रैल को शाम 7ः30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। अब तक, अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने चारों मैच जीते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने पांच मैचों में से सिर्फ एक जीता है।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आगामी मैच से पहले आइए आपको उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें MI ने 19 और DC ने 16 मुकाबले जीते हैं।
मैच | 35 |
दिल्ली कैपिटल्स | 16 |
मुंबई इंडियंस | 19 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
दोनों टीमों के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 7 में दिल्ली कैपिटल्स और 4 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है।
DC बनाम MI: पिछले पांच मैचों का परिणाम
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी पांच मैचों में से तीन बार मुंबई ने जीत दर्ज की है।
मुंबई इंडियंस 29 रन जीता
दिल्ली कैपिटल्स 10 रन जीता
मुंबई इंडियंस 6 विकेट जीता
दिल्ली कैपिटल्स 4 विकेट जीता
मुंबई इंडियंस 5 विकेट जीता
आईपीएल 2025,डीसी बनाम एमआई: संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्सः
फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा
मुंबई इंडियंसः
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह