गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का आमना-सामना आईपीएल 2025 के 60वें मैच में होगा। 18 मई को शाम 7ः30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में यह मैच खेला जाएगा। दिल्ली का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था। गुजरात ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस दोनों प्लेऑफ की रेस में हैं। शुभमन गिल की टीम ने 11 मैचों में 8 जीत हासिल की हैं और 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। अक्षर पटेल की टीम ने 11 मैचों में छह जीत हासिल की हैं और 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच छह मैच खेले गए हैं, जिनमें से तीन में DC और तीन में GT ने जीत दर्ज की है।
मैच | 06 |
दिल्ली कैपिटल्स | 03 |
गुजरात टाइटंस | 03 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से एक में दिल्ली कैपिटल्स और एक में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है।
DC vs GT: आखिरी पांच मैचों का परिणाम
दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों के रिजल्ट की बात करें तो गुजरात की टीम ने पिछले पांच मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली की टीम ने तीन मैच जीते हैं।
गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 4 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 5 रन से जीत दर्ज की
गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
IPL 2025, DC vs GT: मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11ः
करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11ः
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर) शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा