गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम आईपीएल 2025 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। हम इस लेख में आपको बताएंगे कि GT बनाम DC का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है और किसका पलड़ा भारी है। जीटी और डीसी दोनों आगामी गेम में जीत दर्ज करना चाहेंगे ताकि पॉइंट्स टेबल में टॉप-चार में अपनी स्थिति मजबूत करके प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच सकें।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात और दिल्ली ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जो बताता है कि दोनों टीमों की यह प्रतिद्वंद्विता थोड़ी पुरानी है और 2022 में जीटी के डेब्यू के बाद यह सब कुछ शुरू हुआ है। DC ने उन पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, जबकि GT ने दो में जीत हासिल की है।
मैच | 05 |
गुजरात टाइटंस | 02 |
दिल्ली कैपिटल्स | 03 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 01 |
जब बात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी और डीसी के बीच खेले गए मैचों की है, तो शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने अहमदाबाद में डीसी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर दो मैच जीते हैं। दिल्ली टीम इस मैदान पर एक भी मैच गुजरात के खिलाफ नहीं जीत पाई है।
GT vs DC: पिछले 5 मैचों का रिजल्ट:
- दिल्ली कैपिटल्स 4 रन से जीती
- दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से जीती
- दिल्ली कैपिटल्स 5 रन से जीती
- गुजरात टाइटन्स 6 विकेट से जीती
- गुजरात टाइटन्स 14 रन से जीती
GT vs DC: दोनों टीमों का स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड: केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस (GT) का फुल स्क्वॉड: राशिद खान, शुभमन गिल, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया