24 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है। टीम में अनुभवी बल्लेबाजों में फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग स्ट्रेंथ जो उन्हें LSG के खिलाफ जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, इस लेख में हम चर्चा कर रहे हैं।
IPL 2025 में ये तीन खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की ताकत रहेंगे
फाफ डु प्लेसिस –
साउथ अफ्रीका का यह अनुभवी बल्लेबाज इस बार दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। डु प्लेसिस ने आईपीएल में काफी अनुभव प्राप्त किया है और वह दिल्ली के लिए शीर्ष क्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
डुप्लेसिस ने आईपीएल में 145 मैचों में 4571 रन बनाए हैं। उनके नाम 37 अर्धशतक हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 96 है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.37 है और उनका औसत 35.99 है।
केएल राहुल-
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगामी सीजन में केएल राहुल एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो सकते हैं। 2022 सीजन से वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। टीम ने उनकी अगुवाई में दो सीजन प्लेऑफ में जगह भी बनाई। तीसरे सीज़न में टीम सातवें पायदान पर रही। और LSG ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।
राहुल ने 132 आईपीएल मैचों में 4683 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 45.47 था और उनका स्ट्राइक रेट 134.61 था। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं।
जेक फ्रेजर मैकगर्क-
ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली के लिए अपना डेब्यू किया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। मैकगर्क ने 9 मैचों में 234.05 के स्ट्राइक रेट और 36.67 की औसत से 330 रन बनाए।
यही कारण है कि फ्रेंचाइजी इस बार भी जेक फ्रेजर मैकगर्क से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।