आईपीएल का 18वां सीजन शुरू होने से पहले महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने मैथ्यू माॅट को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने मैथ्यू माॅट को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया
वह बीते समय में आईपीएल के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम की भी कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स में हेमांग बदानी और वेणुगोपाल राव जैसे कोच के साथ आईपीएल 2025 में काम करते हुए नजर आएंगे। डीसी ने मैथ्यू को टीम का सहायक कोच नियुक्त करने की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।
दिल्ली कैपिटल्स की यह सोशल मीडिया पोस्ट देखें
A serial winner who’s back for more 🥹🤞
Welcome to Dilli, Matthew Mott 💙❤️ pic.twitter.com/gKR8sAXMRg
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 25, 2025
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले पिछले सात वर्षों से टीम में हेड कोच रहे रिकी पान्टिंग से अलग होने का निर्णय लिया। इसके बाद डीसी मैनेजमेंट ने हेमांग बदानी और वेणुगोपल राव जैसे देशी कोचों के साथ काम करने का निर्णय लिया।
हालाँकि दिल्ली मैनेजमेंट ने मैथ्यू माॅट को टीम में सहायक कोच की जिम्मेदारी दी है जिससे सपोर्ट स्टाफ में विदेशी तड़का लग गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस भूमिका में कैपिटल्स टीम के लिए कैसे सहायता करने वाले हैं? 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी।
IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड
केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार