आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर अनसोल्ड रहे थे। पिछले तीन सीजन से वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजियों द्वारा आईपीएल में इग्नोर होने के बाद, वॉर्नर अब पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे। PSL के ड्रॉफ्ट के लिए डेविड वॉर्नर ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें उन्हें जगह मिल गई है।
डेविड वॉर्नर पहली बार PSL में खेलेंगे
PSL के ड्रॉफ्ट के लिए डेविड वॉर्नर ने अपने करियर में पहली बार नामांकन कराया है। 2019 सीजन के दौरान उन्होंने लीग में शामिल होने से इनकार कर दिया था। 8 अप्रैल से 19 मई तक पाकिस्तान सुपर लीग का आगामी सीजन खेला जाएगा।
ENDING 2024 ON A HIGH 🕺🏻🕺🏻
The Aussie🇦🇺 powerhouse 🐂 David Warner has registered for the #HBLPSLDraft! pic.twitter.com/yyrVcS71Uk
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) December 31, 2024
डेविड वॉर्नर का करियर शानदार रहा है
ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर ने 49 शतकों की मदद से 18,995 रन बनाए हैं। वह 2015 और 2023 में वनडे विश्व कप, 2021 में टी20 विश्व कप और 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे। 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपना आईपीएल करियर शुरू किया था।
बाद में वह 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए और अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को 2016 में पहली बार चैंपियन बनाया था। वह तीन बार ऑरेंज कैप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 184 आईपीएल मैचों में 6565 रन बनाए हैं, 40.52 के औसत और 139.77 की स्ट्राइक रेट से। वर्तमान में वॉर्नर बिग बैश लीग 2025 में सिडनी थंडर के कप्तान हैं।
इन विदेशी खिलाड़ियों ने PSL 2025 के लिए अपना नाम दिया है
टिम साउदी (न्यूजीलैंड), मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड), रासी वान डर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका), मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया), गुडाकेश मोती (वेस्टइंडीज), एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड), ल्यूक वुड (इंग्लैंड), सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया), एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया), उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया), कॉर्बिन बॉश (दक्षिण अफ्रीका), राइली रूसो (दक्षिण अफ्रीका), कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड), टॉम कोहलर-कैडमोर (इंग्लैंड), टॉम करन (इंग्लैंड), डेविड विली (इंग्लैंड), डेविड मलान (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश), और सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)