19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो रही है। आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को कड़ी मेहनत करते हुए देखा जा सकता है। आगामी सीजन में आठ टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अफ़गानिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश यह आठ टीम हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिसे मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी।
साउथ अफ्रीका ने साल 1998 में फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट का पहला सीजन जीता था। बांग्लादेश में यह टूर्नामेंट खेला गया था। टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण केन्या में हुआ था जिसको न्यूजीलैंड ने जीता था। फाइनल में न्यूज़ीलैंड टीम ने भारत को हराया था। तीसरा सीजन 2002 में हुआ था जिसमें श्रीलंका को भारत के खिलाफ फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। श्रीलंका में यह टूर्नामेंट हुआ था।
भारत ने 2004 में श्रीलंका को फिर से फाइनल में हराया और यह टूर्नामेंट भी श्रीलंका में हुआ था। 2006 में भारत में हुई पांचवी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया जीता था। फाइनल में कंगारू टीम ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी थी। 2009 सीजन साउथ अफ्रीका में होस्ट किया गया था जिसको ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। फाइनल में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 को पाकिस्तान ने अपने नाम किया था
इंग्लैंड में सातवें चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था। टीम इंडिया ने इस सीजन को अपने नाम किया था और फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। इंग्लैंड में पिछले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया था। पाकिस्तान इस सीजन में विजेता था। पाकिस्तान ने सरफराज अहमद की कप्तानी में भारत को फाइनल में हराया था।
अब अगला सीज़न पाकिस्तान और यूएई में होगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए प्रत्येक टीम पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में कप उठाते हुए देखा जा सकता है।