19 फरवरी 2025 से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है, पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है। पिछले चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हार गई। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया।
इस लेख में हम आपको 2017 चैंपियंस ट्रॉफी की तुलना में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का स्क्वॉड कितना बदला है, यह बताने वाले हैं। अभी भी कौन-कौन से खिलाड़ी टीम का हिस्सा है और कौन अंदर या बाहर है, सारी चीजों के बारे में बताते हैं-
भारत का स्क्वॉड 2017 के मुकाबले 2025 में कितना बदला-
भारत का चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में स्क्वॉड-
- ओपनर- शिखर धवन, रोहित शर्मा
- मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, मनीष पांडे
- ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह
- स्पिनर- आर अश्विन
- तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का स्क्वॉड-
- ओपनर- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल
- मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत
- ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल
- स्पिनर- कुलदीप यादव
- तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी
2017 vs 2025 क्या बदला?
1. कप्तान-
- विराट कोहली ने भारत की कप्तानी 2017 में की थी।
- रोहित शर्मा 2025 में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
2. ओपनिंग जोड़ी-
- शिखर धवन और रोहित शर्मा 2017 में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज थे।
- रोहित शर्मा और शुभमन गिल 2025 में ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।
3. मिडिल ऑर्डर
- मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में 2017 स्क्वॉड में महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे दिग्गज बल्लेबाज थे।
- श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे शानदार बल्लेबाज भारत के पास 2025 में है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार था। विराट कोहली ने सर्वाधिक रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
4. बॉलिंग अटैक
- जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी 2017 में मौजूद थे।
- पेस अटैक में भारत के पास 2025 में बुमराह, शमी, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे गेंदबाज है। जसप्रीत बुमराह इस वक्त चोटिल है अगर वह बाहर होते हैं तो ऐसे में अर्शदीप भारत के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के रूप में नजर आएंगे।
5. स्पिन अटैक
- अश्विन और रवींद्र जडेजा 2017 में भारत के प्रमुख स्पिनर थे।
- भारत के पास 2025 में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज है। यानी की पिच और विरोधी टीम के कॉम्बिनेशन के हिसाब के भारत के पास बहुत विकल्प है।