19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पूरे आठ सालों के बाद टूर्नामेंट वापस लौटा है और जिसके चलते प्रशंसकों के बीच शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है। हाइब्रिड मॉडल के तहत यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आठ टीमों के बीच खेला जा रहा है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ग्रुप-ए में हैं, जबकि साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ग्रुप-बी में हैं। ग्रुप स्टेज राउंड में सभी टीमें तीन-तीन मैच खेलेंगे। ग्रुप राउंड के बाद सर्वश्रेष्ठ दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगे, जिसके बाद 9 मार्च को फाइनल को खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तभी मैच दुबई में आयोजित किया जाएगा।
टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की
23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान और भारत के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मैच खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवरों में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। 76 गेंदों में 5 चौकों की मदद से सऊद शकील ने 62 रन की पारी खेली। 9 ओवर में कुलदीप यादव ने 40 रन देकर भारत के लिए तीन विकेट झटके। हार्दिक ने दो विकेट चटकाए।
टीम इंडिया ने लक्ष्य को 42.3 ओवरों में पीछा कर 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। विराट कोहली ने 111 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों में 56 रन बनाए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका
ग्रुप-ए (Group-A Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.647 | ||
2 | न्यूजीलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 1.200 | ||
3 | बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.408 | ||
4 | पाकिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.087 |
ग्रुप-बी (Group-B Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2.140 | ||
2 | ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.475 | ||
3 | इंग्लैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.475 | ||
4 | अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -2.140 |