19 फरवरी 2025 से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। पूरे आठ सालों के बाद टूर्नामेंट वापस लौटा है और इसके चलते प्रशंसकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और यूएई में टूर्नामेंट खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आठ टीमों के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान हैं। ग्रुप स्टेज राउंड में हर टीम तीन मैच खेलेगी। ग्रुप राउंड के बाद टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी, जिसके बाद फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तभी मैच दुबई में आयोजित किया जाएगा।
पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए। बेन डकेट ने 143 गेंदों में 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 165 रन की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब हुई थी लेकिन जोश इंग्लिस की बेहतरीन पारी से टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लिस ने 86 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 120 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 32 रन की नाबाद पारी खेली, मैट शॉर्ट ने 63 रन और एलेक्स कैरी ने 69 रन की अहम पारी खेली।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका
ग्रुप-ए (Group-A Points Table)
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | न्यूजीलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 1.200 | ||
2 | भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.408 | ||
3 | बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.408 | ||
4 | पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.200 |
ग्रुप-बी (Group-B Points Table):
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2.140 | ||
2 | ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.475 | ||
3 | इंग्लैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.475 | ||
4 | अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -2.140 |